बरहरी गांव में हाइटेंशन तार गिरने से मवेशी की मौत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Sep 2025 6:43 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत स्थित बरहरी गांव में मंगलवार की रात एक दुधारू गाय की मौत बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से हो गई. मवेशी पालक मसीउरहमान ने बताया कि अपनी गाय को दरवाजे पर बांध रखा था. तभी घर के सामने से गुजर रहा जर्जर तार टूटकर नीचे गिर गया और गाय उसकी चपेट में आ गई. मौके पर ही गाय की मौत हो गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर तार बदलवाने के लिए कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की . उनका कहना है कि यदि यह हादसा दिन में होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन