पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में 29 छात्र-छात्राओं का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय
पूर्णिया. पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में कुल 29 छात्र छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट क्यू स्पाइडर कंपनी में हुआ है. इसमें संस्थान के 5 संकाय के छात्र छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के आधार पर किया गया. सभी छात्र छात्राओं को बंगलुरु में पहले छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी एवं उसके बाद उनका चयन जॉब के लिए किया जाएगा . इसमें उन्हें 4-5 लाख का सलाना पैकेज मिलेगा. इतनी बड़ी संख्या में कैंपस चयन होने पर संस्थान के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की संस्थान के टीपीओ प्रो सौरभ कुमार ने बताया कि इस बार छात्रों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट देने के लिए संस्थान अथक प्रयास कर रही है. संस्थान के अस्सिटेंट टीपीओ अमित मधुकर ने भी छात्रों के प्रदर्शन पा उत्साह जताते हुए कहा कि अभी और भी कंपनी से बातचीत की जा रही है जिससे संस्थान में अच्छे पैकेज पर छात्रों का चयन हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










