पल्लवी गुप्ता ने पीएम के दौरे को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 5:36 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को प्रस्तावित जनसभा को लेकर सोमवार को मंझेली, वीरपुर बाजार और मंझेली हाट में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान एवं आमंत्रण पत्र का वितरण किया. इस मौके पर भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता जी ने कहा कि आज हर नागरिक उत्साह और गर्व से भरा हुआ है. यह केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि सीमांचल के विकास की नई दिशा का शुभारंभ है. प्रधानमंत्री जी का स्वागत ऐतिहासिक बनेगा और इसमें जनता की गरिमामयी उपस्थिति हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी.ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस जनसंपर्क अभियान में उल्लेखनीय रही. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि मोदी जी का यह दौरा सीमांचल की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा. उन्होने बताया कि जनता का उत्साह देखते ही बनता है. हर गली, हर चौक और हर दिल से एक ही आवाज़ गूंज रही है-‘मोदी जी का आगमन, जन-जन का अभिनंदन’.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन