पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर आयोजित

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jun 2025 7:36 PM

विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बनमनखी की ओर से अंचल सह प्रखंड कार्यालय बनमनखी परिसर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बनमनखी. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बनमनखी की ओर से अंचल सह प्रखंड कार्यालय बनमनखी परिसर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. सहायक विद्युत अभियंता बनमनखी मिंन्टू कुमार रजक ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आमलोगों को मिलने वाली सुविधाओं व सोलर के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी तथा बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रेरित किया गया. उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली उपभोक्ता अपने मकान के छत पर सोलर प्लांट लगाकर अपने खपत के अनुरूप बिजली की आवश्यकता पूरी कर सकते हैं तथा सूर्य की मुफ्त बिजली उत्पादन संभव होगा. इस योजना के तहत एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार एवं तीन किलोवाट पर 78 हजार का सब्सिडी भी दी जायेगी. शिविर के माध्यम से अत्यधिक जानकारी के लिए इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं. इस मौके पर आइटी मैनेजर राहुल कुमार, सहायक विद्युत अभियंता तकनीकी पूर्णिया ज्ञान प्रकाश, कनीय विद्युत अभियंता बनमनखी वन अजित कुमार, सहायक अभियंता एनसीसी बनमनखी आकाश पाण्डेय, कार्यपालक सहायक यश कुमार, सनोज कुमार, सूपरवाइजर एनसीसी हीरा लाल शर्मा, सुपरवाइजर एनसीसी सोनू दास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन