टोटो की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ,रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 08 Sep 2025 6:33 PM

विज्ञापन

पूर्णिया-रूपौली एसएच-65 मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे भवानीपुर स्थित लक्ष्य एकेडमी स्कूल के सामने तेज रफ्तार टोटो ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी.

विज्ञापन

भवानीपुर. पूर्णिया-रूपौली एसएच-65 मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे भवानीपुर स्थित लक्ष्य एकेडमी स्कूल के सामने तेज रफ्तार टोटो ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय नीरज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज कुमार सिंह निवासी कुमरैल, वार्ड संख्या-1, थाना बिहारीगंज बाइक से रूपौली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रूपौली की ओर से आ रहा टोटो अनियंत्रित होकर सीधे उनकी बाइक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और उनका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल भवानीपुर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्नेहा कुमारी, एएनएम मंजू कुमारी, अनुराधा कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में उनका दाहिना पैर की हड्डी टूटकर अलग हो गयी है. स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो को जप्त कर थाने ले आई. थानाध्यक्ष अजय अजनबी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन