आधार कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक की चोरी

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 7:21 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जेल चौक स्थित आधार कार्यालय के बाहर खड़ी एक हीरो स्प्लेंडर बाइक की चोरी शुक्रवार दोपहर को हो गई. घटना के बाद पीड़ित बाइक मालिक सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार निवासी मो मुजफ्फर हुसैन ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी.इसके बाद सहायक खजांची थाना में आवेदन दिया जा रहा है.बाइक मालिक ने बताया कि वह अपनी बाइक आधार सेंटर के बाहर खड़ी करने के बाद हैंडल लॉक किया और कार्यालय चला गया.थोड़ी देर बाद जब वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब है.काफी खोजबीन के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.बाइक चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन