दो बाइकों की टक्कर में बिहारीगंज के युवक की मौत, एक की स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

केनगर थाना क्षेत्र की गणेशपुर पंचायत के गणेशपुर गांव से कामख्या स्थान जाने वाली सड़क स्थित गणेशपुर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को दोपहर बाद दो बाइकों की आमने सामने टक्कर के बाद एक बाइक सवार की मौत जेसीबी मशीन में टकराने से हो गयी.

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना क्षेत्र की गणेशपुर पंचायत के गणेशपुर गांव से कामख्या स्थान जाने वाली सड़क स्थित गणेशपुर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को दोपहर बाद दो बाइकों की आमने सामने टक्कर के बाद एक बाइक सवार की मौत जेसीबी मशीन में टकराने से हो गयी. इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. साथ ही पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केनगर भेज दिया. वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी वकील महतो के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार महतो के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पहचान कामख्या ओपी क्षेत्र के रहुआ पंचायत के वार्ड 2 स्थित चरकठिया टोला निवासी डैनहा हांसदा का पुत्र अनिल हांसदा के रूप में हुई है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक रविवार को गणेशपुर गांव में मंडल टोला में होनेवाले शादी समारोह में आया हुआ था. आज अपने बहनोई की बाइक मांग कर काझा की ओर घूमने जा रहा था. जहां रास्ते में हादसे में उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और रो-रोकर बुरा हाल है. प्रभारी अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि मृतक व घायल बाइक सवार की दोनों क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली गयी है. साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम कराने बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन