आज से लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

पूर्णिया
पूर्णिया: पूर्णिया में आज से अगले चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में पैसे की किल्लत और चेक क्लियरेंस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बैंक बंद रहने का मुख्य कारण साप्ताहिक छुट्टिया, राष्ट्रीय पर्व व हड़ताल का संयोग है. वहीं लगातार चार दिनों की बंदी के कारण बैंक शाखाओं में न तो पैसे जमा किए जा सकेंगे और न ही निकाले जा सकेंगे. इसके अलावा बैंक बंद होने से शहर के एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है. चेक से होने वाले भुगतान अटक सकते हैं. जबकि बैंक से जुड़े कागजी काम अब सीधे 28 जनवरी को ही हो पाएंगें. हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई और नेट बैंकिंग की सेवाएं सुचारू रूप से काम करती रहेंगी. दरअसल, 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा. इसी तरह 25 जनवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है जबकि 27 जनवरी को देश भर के बैंककर्मी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




