साख जमा अनुपात में बैंकों ने पूर्णिया को सूबे में बनाया नंबर वन

Published at :30 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

साख जमा अनुपात में

विज्ञापन

पूर्णिया. साख जमा अनुपात में बैंकों ने 94.47 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्णिया जिले को पूरे सूबे में नंबर वन बना दिया है. गुरुवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय परमर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय सुरक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में इस उपलब्धि को रेखांकित किया गया. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि जिला के सर्वांगीण विकास हेतु मार्च 2025 त्रैमासांत तक वार्षिक लक्ष्य का 100 प्रतिशत प्राप्त कर लेने का लक्ष्य लेकर बैंक आगे बढ़ें. बैठक मे दिसंबर 2024 त्रैमासांत की जमा साख अनुपात, वार्षिक साख योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, कृषि ऋण एवं अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिले का जमा साख अनुपात 94.47 प्रतिशत रहा, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है. डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के अंतर्गत अभी तक की प्रगति पर असंतोष प्रकट किया और सभी बैंको को दस फरवरी तक अनिवार्य रूप से लक्ष्य प्राप्ति करने का निर्देश दिया. वित्तीय समावेशन से सशक्तिकरण विषय पर भी विशेष चर्चा की गयी. सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि वितीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता कार्यकर्म अधिक से अधिक करें. एपीवाइ, पीएमएसबीवाइ एवं पीएमजेबीबीवाइ में जिला का लक्ष्य 100 प्रतिशत से अधिक प्राप्त कर लेने पर संतोष व्यक्त किया गया. इसके अतिरिक्त बैठक में आकांक्षी जिला योजना की समीक्षा सेवा विभाग, केंद्र सरकार की संयुक्त निदेशक कृति द्वारा विस्तार से की गयी और पूर्णिया जिला की रैंकिंग में सुधार करने का निर्देश दिया गया. डीडीएम नाबार्ड की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत रूप से विवरण दिया गया. बैठक में वरीय उपसमाहर्ता (बैंकिंग) स्वाति कुमारी, वितीय सेवा विभाग, केंद्र सरकार की संयुक्त निदेशक कृति, विकास कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, एलडीएम शैलेश कुमार, नाबार्ड, भारतीय रिज़र्व बैंक एवं समस्त बैंको के प्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन