टेटगामा नरसंहार के अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Sep 2025 6:34 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहुचर्चित टेटगामा नरसंहार मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम के नेतृत्व में एसआई राजा बाबू, एसआई सुधीर कुमार, एसआई मणिलाल बैठा व एसआई शत्रुघन कुमार सहित भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और फरार आरोपियों के घरों की तलाशी के बाद सामानों को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्त कल्पी देवी,सोनी देवी,मीना देवी ,देवलाल उरांव , दुसिया देवी , छोटेलाल उरांव, राजेश उरांव , नागेन्द्र उरांव , श्रवण उरांव .बुनिया देवी ,शांति देवी समेत अन्य आरोपियों के घरों से सामान जब्त किए .साथ ही घरों पर इश्तेहार चिपकाकर नोटिस भी दिया गया. पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई ग्रामीणों की मौजूदगी में की ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जा सके कि फरार आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं . थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के घर कुर्की जप्ती के पूर्व इश्तेहार चिपकाया गया था लेकिन समय अवधि के दौरान किसी ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया.इसके बाद कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई. बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला में 6-7 जुलाई की रात डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों को जलाकर मार दिया गया था. मृतकों में कातो देवी(70), उसके बेटा-बहू बाबूलाल उरांव(50 ) व सीता देवी ( 40 ) और पोता व उसकी पत्नी मनजीत कुमार (25) व रानी देवी (20) शामिल थे. मृतकों के घर से दो किमी दूर दरगाह घेसरिया बहियार के जलकुंभी से भरे चाप से पांचों शव को पुलिस ने बरामद किया था. नरंसहार के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने 23 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की .अबतक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 8 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि शेष आरोपी अभी भी फरार हैं. फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ मुफस्सिल पुलिस ने कुर्की-ज़ब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन