पूर्णिया में तीन लाख पेंशनधारियों के खातों में भेजी गयी 36.77 करोड की राशि

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 5:43 PM

विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 1100 रुपये की बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि हस्तांतरित

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य भर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 1100 रुपये की बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि हस्तांतरित किया गया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे बिहार में किया गया. पूर्णिया में, यह आयोजन समाहरणालय के महानंदा सभागार में हुआ. इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निदेशानुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा सभी पेंशनधारियों का स्वागत किया गया. यह राशि अगस्त 2025 के महीने के लिए है और पूर्णिया जिले में कुल 3,31,701 पेंशनधारियों के खातों में कुल 36,77,61,300 रुपए की राशि भेजी गई है. सहायक निदेशक ने बताया कि जिले के विभिन्न योजनाओं के पेंशनधारियों को पेंशन की राशि का हस्तांतरण सीधे उनके खाते में किया गया. कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईं सी डी एस एवं एन आई सी के संबंधित अधिकारी तथा काफी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित थे.पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये होने से पेंशन के हस्तांतरण से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी बहुत ही खुश नजर आये.

इन योजनाओं के पेंशनधारियों को मिली पेंशन की राशि

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 1,07,842 पेंशनधारियों कों 11,86,32,500 रुपये का भुगतान किया गया.

2. मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना के 1,38,134 पेंशनधारियों कों 15,45,09,400 रुपये का भुगतान किया गया. 3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 25,963 पेंशनधारियों कों 2,86,81,900 रुपये का भुगतान 4. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 27,271 पेंशनधारियों कों 3,00,98,000 रुपये का भुगतान.

5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के 1,619 पेंशनधारियों कों 17,80,900 रुपये का भुगतान.

6. बिहार राज्य दिव्यांगता पेंशन योजना के 30,872 पेंशनधारियों कों 3,40,58,300 रुपये का भुगतान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन