बरसौनी टोल प्लाजा से गुलाबबाग जीरो माइल तक अतिक्रमण हटाने में जुटा प्रशासन

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :30 Apr 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
बरसौनी टोल प्लाजा से गुलाबबाग जीरो माइल तक अतिक्रमण हटाने में जुटा प्रशासन

डगरूआ

विज्ञापन

डगरूआ (पूर्णिया). पूर्णिया के जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एनएच31बरसौनी चौक फोर लेन के दोनों छोरों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया.इसमें सड़क के किनारे लगे दुकान एवं अवैध तरीके से निर्मित घरों को जेसीबी की मदद से हटाया गया.वहीं इस कार्य में लगे एनएचएआइ की टीम एवं अमीन के द्वारा बताया गया कि एनएच की जो भी जमीन अतिक्रमित है,उसे डीएम के निर्देश के आलोक में खाली करने का अभियान चलाया जा रहा है.बताया गया कि इसके पूर्व अतिक्रमण करने वालो को नोटिस की जरिये खाली करने की अपील की गई थी .लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के चलते विशेष टीम एवं पुलिस बलो के द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने के कार्य में लगे एनएचएआइ के कर्मियों ने बताया कि यह अभियान जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में डगरूआ थानाक्षेत्र के बरसौनी टोल प्लाजा से गुलाबबाग जीरो माइल तक किया जाना है.बताया गया कि गुरुवार को एनएच31 के बरसौनी चौक पर हाईवे के दोनों किनारे पर अतिक्रमण हटाया गया जिसमें अमीन द्वारा एनएच 31 की जमीन की मापी कर उसे चिह्नित किया गया.बताया गया कि इस अतिक्रमण मुक्त अभियान में एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ जिला पुलिस बल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी व अमीन शामिल थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन