ePaper

शराब तस्करी में अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 16 Aug 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करी में अभियुक्त गिरफ्तार

अमौर

विज्ञापन

अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम मामले में फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त किशन लाल विश्वास साकिन मिल्की, थाना अमौर, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया . विगत 13 अगस्त 2025 को अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व मे एसआई शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना पर बाड़ा ईदगाह पंचायत के मिल्की गांव निवासी किशन लाल विश्वास के घर में छापेमारी की थी . छापेमारी में उसके घर से 10.935 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी. पुलिस गाड़ी देख मौके से शराब तस्कर किशन लाल विश्वास फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया . इस संबंध मे अमौर थाना कांड सं. 357/25 के तहत मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है . गिरफ्तार अभियुक्त किशन लाल विश्वास को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन