ePaper

पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर 54 घंटे में आये 7619 आवेदन

Updated at : 16 Jun 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर 54 घंटे में आये 7619 आवेदन

पूर्णिया विवि में स्नातक में नामांकन के लिए 54 घंटे में 7619 छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर अप्लाई किया है. 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे समर्थ पोर्टल को क्रियाशील किया गया था.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में स्नातक में नामांकन के लिए 54 घंटे में 7619 छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर अप्लाई किया है. 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे समर्थ पोर्टल को क्रियाशील किया गया था. सोमवार की शाम 5 बजे विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने 7619 ऑनलाइन अप्लाइ होने की जानकारी दी. पूर्णिया विवि ने 34 कॉलेज में 55 हजार 200 सीटों के लिए गृह जिला समेत दो जिला में सात कॉलेज का विकल्प दिया है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन की छात्र-छात्राओं से अपील की है कि विद्यार्थी आवेदन प्रपत्र भरते समय अपनी पसंद और प्राथमिकता के आधार पर दो जिला में अधिकतम सात 7 महाविद्यालयों का विकल्प भरें. इससे पहली मेरिट लिस्ट में ही नामांकन की संभावना प्रबल हो जायेगी. विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि महाविद्यालय का चुनाव करते समय वह अपने गृह जिला अथवा नजदीक के जिला में अधिकतम पांच कॉलेज का चयन करें व दो कॉलेज पास के अन्य जिला में करें. कॉलेज का चयन पसंदीदा विषय की उपलब्धता के आधार पर करना है. गौरतलब है कि कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की पहल पर बिहार में पहली बार समर्थ पोर्टल पर नामांकन लेकर पूर्णिया विवि ने रिकॉर्ड कायम किया है. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर इस योजना के तहत सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाइ की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई के दौरान छात्रों द्वारा भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या निवाकरण हेतु रीयल टाइम ट्रेकिंग की व्यवस्था की गई है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, यूपीआइ, क्यूआर कोर्ड व नेट बैंकिंग के जरिये किया जा सकता है. ये हैं खास निर्देश – आवेदकों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए. यह ईमेल और मोबाइल नंबर आपके भविष्य के सभी संदर्भों के लिए उपयोग किया जायेगा. विद्यार्थियों को सलाह है कि वें स्वयं का ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रयोग करें. – आवेदक अपना ऑनलाइन नामांकन आवेदन प्रपत्र भरने से पूर्व नवीनतम कलर फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक व जाति, उपजाति प्रमाण पत्रों को स्कैन कर पीडीएफ बनाकर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे क्योंकि एडमिशन पोर्टल पर अपलोड अनिवार्य होगा अहम तारीख – 14 जून से 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन – 14 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट की घोषणा – 15 जुलाई से नामांकन शुरू – 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षा शुरू – सीटें रिक्त रहने पर 12 अगस्त को अगली मेरिट लिस्ट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन