ePaper

हार्ले डेविडसन से संसद पहुंचीं MP रंजीता रंजन, VIDEO

Updated at : 08 Mar 2016 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन से संसद पहुंचीं MP रंजीता रंजन, VIDEO

नयी दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस केमौके परमंगलवार को कांग्रेससांसद रंजीतारंजन हार्ले डेविडसन से संसद पहुंची. उन्होंने कहा, महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं. बता दें, रंजीता रंजन बिहार के सुपौल से लोकसभा सांसदहैऔरमधेपुरा से सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं. सांसद रंजीता रंजनजब इस खास अंदाजमें संसद भवन पहुंची तो सभी चकित रह गये. रंजीता रंजन ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस केमौके परमंगलवार को कांग्रेससांसद रंजीतारंजन हार्ले डेविडसन से संसद पहुंची. उन्होंने कहा, महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं. बता दें, रंजीता रंजन बिहार के सुपौल से लोकसभा सांसदहैऔरमधेपुरा से सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं. सांसद रंजीता रंजनजब इस खास अंदाजमें संसद भवन पहुंची तो सभी चकित रह गये.

रंजीता रंजन ने बताया कि उन्हें बाइक का शौकबचपन से है. वो काफी समय से अपने बाइक से संसद आना चाहती थी और विश्व महिला दिवस का अवसर उन्हें बेहतर लगा. उन्होंने कहा कि मैं मोटरसाइकिल या साइकिल से रोज संसद आ सकती हूं.

रंजीता रंजन ने कहा कि एक साल पहले हार्ले डेविडसन खरीदी थीऔर मैंने खुद के पैसे से चेक से पेमेंट करके ली है. उन्होंने कहा कि अभी हमारा एक छोटा सा ग्रुप है और हम छोटी राइड्स पर निकलते हैं. सांसद ने अपने पति पप्पू यादव के बारे में कहा कि मैं अपनी मोटरसाइकिल उन्हें छूने भी नहीं देती. उन्हें पीछे बिठाकर सवारी करवाती हूं.

मालूमहो कि रंजीता रंजन जिसबाइकसे संसद में पहुंचीथी, वह कोई हल्की-फुल्की बाइक नहीं है, बल्कि इसका वजन करीब 300 किलो होता है. 1600 सीसी इंजन वाली ये बाइक कई कारों को टक्कर दे सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन