ऑटो से 55 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सहायक खजांची थाना की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ऑटो से अलग अलग ब्रांड के कुल 55.575 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ऑटो से अलग अलग ब्रांड के कुल 55.575 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को रात्रि गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक सीएनजी ऑटो से विदेशी शराब की खेप दालकोला से खुश्कीबाग, कप्तान पुल होते हुए लाइन बाजार छोटी मस्जिद के रास्ते छठ पोखर ततमा टोली आ रहा है. विदेशी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल द्वारा कुण्डी पुल लाईन बाजार, एनएच 31 के पास वाहन जांच प्रारंभ किया गया. वाहन जांच के क्रम में कप्तान पुल की ओर से आ रही एक सीएनजी ऑटो को रुकने का इशारा किया गया. चालक पुलिस को देखते ही ऑटो सहित भागने का प्रयास किया, जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये गये दो लोगों से नाम-पता पूछने पर एक ने अपना नाम सोनू कुमार दास एवं दूसरे ने मो गुलफान उर्फ बक्कू और पता ततमा टोली छठ पोखर बताया. इसके बाद ऑटो की तलाशी ली गयी, तो कुल 55.575 लीटर विदेशी शराब एवं दो मोबाइल बरामद किये गये. बरामद विदेशी शराब, मोबाइल एवं ऑटो को जब्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन