ePaper

चुनाव में 100 से अधिक उम्र के 375 बुजुर्ग करेंगे मतदान

Updated at : 11 Oct 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में 100 से अधिक उम्र के 375 बुजुर्ग करेंगे मतदान

18-19 आयु के 37844 युवा वोटर पहली बार अपने मताधिकार का करेंगे वोटर

विज्ञापन

18-19 आयु के 37844 युवा वोटर पहली बार अपने मताधिकार का करेंगे वोटर पूर्णिया. पूर्णिया की सात विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में होनेवाले मतदान में जिले के सौ से अधिक उम्र के 375 बुजुर्ग मतदाता मतदान करेंगे. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद किस आयु वर्ग के कितने मतदाता मतदान करेंगे यह अब साफ हो गया है. 90-99 आयु के 2624 वोटर वोट करेंगे. जबकि 80-89 आयु के 19151 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले में 70-79 आयु वर्ग के 71545 वोटर और 60-69 आयु वर्ग के 166229 वोटर वोट करेंगे. 50-59 आयु के 276925 और 40-49 आयु के 451205 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले में 30-39 आयु के 586953 और 20-29 आयु के 475031 युवा वोटर वोट करेंगे. 18-19 आयु के 37844 युवा वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के दिन 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इस संबंध में आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किया है. जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान कराने का सुलभ संसाधन उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है. इसके लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसके तहत बीएलओ या सेक्टर पदाधिकारी 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाएंगे. आयु वर्ग निवार्चकों की संख्या 18-19 37844 20-29 475031 30-39 586953 40-49 451205 50-59 276925 60-69 166229 70-79 71545 80-89 19151 90-99 2624 100 प्लस 375

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन