हेलमेट व कागजात जांच अभियान में 15 हजार जुर्माना वसूला
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Apr 2026 7:39 PM
रौटा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
बैसा. रौटा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में संचालित किया गया. थाना परिसर के समीप तथा मुख्य सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों, ट्रिपल लोडिंग कर सफर करने वालों तथा वाहन से जुड़े आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गयी. पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों से मौके पर ही कुल 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला. वहीं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले कुछ वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हेलमेट पहनकर चलने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी. थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है. इस दौरान मुख्य रूप से पुअनि हरि प्रसाद यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










