न तो संसाधनों का विकास हुआ, न ही खिलाड़ियों का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : बढ़ता बिहार और सबका साथ सबका विकास के नारे के बीच शहर के खेल प्रेमी खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं. चुनाव दर चुनाव बीत जाने के बाद भी यहां न तो खेल के संसाधनों का विकास हुआ और न ही खिलाड़ियों का. जिला मुख्यालय में खेल की स्थिति यह […]
विज्ञापन
पूर्णिया : बढ़ता बिहार और सबका साथ सबका विकास के नारे के बीच शहर के खेल प्रेमी खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं. चुनाव दर चुनाव बीत जाने के बाद भी यहां न तो खेल के संसाधनों का विकास हुआ और न ही खिलाड़ियों का. जिला मुख्यालय में खेल की स्थिति यह है कि यहां के खिलाड़ी एक अच्छे मैदान को तरस रहे हैं.
खेल प्रेमी इस बार अपने प्रत्याशियों से खेल संबंधित योजनाओं पर सवाल कर रहे हैं जिसका जवाब देने से नेता जी कतरा रहे हैं. दरअसल, विकास के दावों के बीच जिले में खेल के विकास का मुद्दा पीछे छूट गया है. यहां न तो अच्छे खेल के मैदान है और न ही उनके विकास की योजना ही बन पाई है.
कहने को तो शहर में तीन खेल के मैदान हैं परंतु उनका उपयोग चुनावी रैलियों और नेताओं के कार्यक्रम स्थल बनाए जाने तक ही सिमट कर रह गया है. इंदिरा गांधी स्टेडियम का हाल हाथी के दांत की तरह है. स्टेडियम आज शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. यहां न तो खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता है और न ही इसकी स्थिति प्रतियोगिता करने लायक है.
स्टेडियम का मैदान उबड़-खाबड़ है जिससे यहां न तो क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकती है और न ही फुटबॉल और हॉकी की. इधर जिला स्कूल और डीएसए मैदान की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है. इस संबंध में खेल प्रेमियों ने इस बार अपने प्रत्याशियों से खेल के प्रति उनकी उम्मीद बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




