डगरूआ में मकैली पुल के नीचे बोरी में मिला अज्ञात किशोरी का शव
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Apr 2026 6:48 PM
बेलगच्छी-कन्हरिया पीडब्लूडी मुख्यमार्ग पर सोमवार को मकैली पुल के नीचे बोरी में रखी एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.
डगरूआ. बेलगच्छी-कन्हरिया पीडब्लूडी मुख्यमार्ग पर सोमवार को मकैली पुल के नीचे बोरी में रखी एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डगरूआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. डगरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आसपड़ोस के लोगों की सूचना पर मकैली पुल के नीचे बोरी में रखे एक अज्ञात किशोरी उम्र करीब 15 वर्ष का शव बरामद किया गया. उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया. बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पायेगा. वहीं शव को निर्धारित समय तक शिनाख्त के लिए शीत गृह में रखा जायेगा. उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. ज्ञातव्य हो कि कन्हरिया बेलगच्छी पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर मकैली पुल के नीचे एक बोरी में रखे किशोरी के शव मिलने की सूचना पाकर वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ शव के समीप जुट गयी. वहीं स्थानीय लोगों में किशोरी के बोरे में रखे शव मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










