कहवा देवी हत्याकांड में पांच नामजद, एक संदिग्ध से पूछताछ, पुलिस जांच तेज

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Apr 2026 6:46 PM

विज्ञापन

भवानीपुर थानाक्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत सिंघियान गांव की कहवा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत सिंघियान गांव की कहवा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मृतका के पति कपिलदेव शर्मा के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 97/26 अंकित कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. आवेदन के अनुसार, नामजद आरोपितों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है. मृतका के पति कपिलदेव शर्मा ने बताया कि भवानीपुर के बाधो महतो और पड़ोसी अंगेश शर्मा के साथ पहले से विवाद चल रहा था. कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना भी हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी थी. दुकान के आसपास होने के कारण अक्सर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रहती थी. इसके अलावा, मामले में अवैध संबंध की आशंका भी जतायी जा रही है. कपिलदेव शर्मा के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व अंगेश शर्मा कथित रूप से उनकी पत्नी को लेकर चला गया था, जिससे विवाद और गहरा हो गया. वहीं, एक अन्य पड़ोसी दुकानदार बाधो महतो पर भी गलत नजर रखने का आरोप लगाया गया है. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किये जाने की बात भी सामने आयी है. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस जांच में जुट गयी है. एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन