आधुनिक उपकरण से दे रहे चोरी की घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 6:26 AM
पूर्णिया : हालिया वर्षों में शहरी क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओं में अधिकांश घटनाएं बंद घरों में हुई. चोरी की घटनाओं पर पुलिस की निष्क्रियता देख चोरों के हौसले बुलंद होते चले गये. ऐसे में शातिर चोर अब बंद घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के तिजोरी पर हाथ साफ करने लगे हैं. बीते कुछ […]
पूर्णिया : हालिया वर्षों में शहरी क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओं में अधिकांश घटनाएं बंद घरों में हुई. चोरी की घटनाओं पर पुलिस की निष्क्रियता देख चोरों के हौसले बुलंद होते चले गये. ऐसे में शातिर चोर अब बंद घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के तिजोरी पर हाथ साफ करने लगे हैं. बीते कुछ महीनों में शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हुए चोरी की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि चोरों ने आधुनिक उपकरण की मदद से घटना को अंजाम दिया है. खास कर चोरी में गैस कटर का इस्तेमाल पुलिस के लिए भी चिंता का सबब बन गया है. काली फ्लोर मिल में चोरी की घटना ने चोरी ने गैस कटर के इस्तेमाल पर अंतिम रूप से मुहर लगा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










