पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाये 1.04 लाख रुपये

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 27 May 2026 5:41 PM

विज्ञापन

साइबर थाना

विज्ञापन

पूर्णिया. साइबर थाना की पूर्णिया ने साइबर ठगी के एक मामले में एक पीड़ित व्यक्ति को उसकी ठगी गयी पूरी राशि वापस करा दी.आवेदक अनीसुर रहमान, पिता स्वर्गीय मोमीन, निवासी करियात महमदिया, वार्ड संख्या-07, थाना डगरुआ, जिला पूर्णिया के बैंक खाते से 22 फरवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 1,04,800 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी थी. घटना के बाद पीड़ित द्वारा साइबर थाना पूर्णिया में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इस पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर ठगी गयी राशि को ट्रेस कर लिया गया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बुधवार को पीड़ित अनीसुर रहमान को 1,04,800 रुपये वापस करा दिये गये.राशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने साइबर थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है. साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ओटीपी साझा करने से बचें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराये.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन