बीएसएनएल के उपभोक्ता बिना सेट टॉप बॉक्स के फ्री में देख पायेंगे टीवी चैनल

Updated at : 16 Sep 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल के उपभोक्ता बिना सेट टॉप बॉक्स के फ्री में देख पायेंगे टीवी चैनल

patna news : देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और खास सर्विस शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन, पटना

देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और खास सर्विस शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसमें उपोक्ता बिना सेट-टॉप बॉक्स के फ्री में सभी लाइव टीवी चैनल देख पायेंगे. बिहार में भी जल्द यह सेवा शुरू होगी. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. सूबे में इस सेवा का लाभ लगभग एक लाख एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) उपभोक्ता उठा सकेंगे. बिहार सर्किल बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ रवींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कुछ माह बाद बिहार के उपभोक्ता बिना किसी सेट अप बॉक्स के फ्री में सभी लाइव टीवी चैनल देख सकेंगे. बीएसएनएल के उपभोक्ता एप के जरिये पसंदीदा टीवी चैनल देख सकेंगे. यह लाइव टीवी सर्विस इंटरनेट टीवी प्रोटोकॉल का अपग्रेड है, जिसके लिए उपभोक्ताओं को सेट टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होगी. बीएसएनएल ने अपनी इस लाइव टीवी सर्विस को फिलहाल मध्य प्रदेश टेलीकॉम सर्किल में लांच किया है. इसकी सफलता के बाद बिहार सहित अन्य प्रमुख राज्यों में इस की तैयारी शुरू हो गयी है. यह वायरलेस लाइव टीवी सर्विस एफटीटीएच यानी फाइबर टू द होम इंटरनेट सर्विस के जरिये एक्सेस की जा सकेगी. इसके लिए उपभोक्ता से कोई चार्ज नहीं वसूला जायेगा. चौधरी ने बताया कि जिनके पास बीएसएनएल का एफटीटीएच कनेक्शन है. इस सर्विस को उपभोक्ता एंड्रायड टीवी 10 या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्ट टीवी में एक्सेस कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन