11 नवंबर से राजगीर में होगी वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप

Updated at : 28 Sep 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
11 नवंबर से राजगीर में होगी वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप

बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय 'वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप' का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ”वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप” का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होगा. इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को राजगीर में हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया. हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रन शंकरन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. साथ ही साथ चैंपियंस ट्रॉफी को भी हॉकी इंडिया द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को हस्तांतरित किया गया. इस मौके पर बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति रजनी कांत, बिहार पुलिस अकादमी (नालंदा) की निदेशक आर मलर विजी, सहायक निदेशक सुशील कुमार, नालंदा के डीएम सुशांक शुभंकर, एसपी भरत सोनी, और बिहार पुलिस अकादमी की एसपी एडमिन वीणा सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन