ठेकेदार के घर पर फायरिंग करने के मामले में महिला गिरफ्तार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Aug 2025 8:23 PM

विज्ञापन

patna news: पंडारक. ठेकेदार के घर पर गाली गलौज व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार में एक महिला आरोपित को गिरफ्तार सोमवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

पंडारक. ठेकेदार के घर पर गाली गलौज व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार में एक महिला आरोपित को गिरफ्तार सोमवार को जेल भेज दिया. हालांकि ठेकेदार सुधीर कुमार के बयान पर पुलिस ने सुरेन्द्र यादव उसकी पत्नी व उसके दो पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ राहुल व रोहित कुमार को नामजद आरोपित बनाया है. ठेकेदार ने आरोपितों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की शाम बदमाशों ने गोवाशा शेखपुरा पंचायत के घेरापर बेलदारी टोला स्थित ठेकेदार के घर पर पहुंच कर गाली गलौज व हंगामा मचाने लगे. ठेकेदार द्वारा विरोध करने पर बदमाशों द्वारा जान मारने की नीयत से ने चार-पांच राउंड फायरिंग की हालांकि बाल बाल बचे और गोली दिवार में लगी. सूचक और आरोपित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. वही ग्रामीणों का कहना है कि मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है.

गोली मारकर महिला को किया जख्मी

पंडारक. थाना क्षेत्र की लेमुआबाद पंचायत अंतर्गत छबिलातर टोला में सोमवार की रात बदमाशों ने गेनौरी यादव की 55 वर्षीय पत्नी सबरी देवी को गोली मार कर घायल कर दिया. घायल को बाढ़ अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष ललित विजय ने समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन