Waqf Board: हिंदुओं की पुश्तैनी जमीन पर वक्फ ने ठोका दावा, बीजेपी सांसद बोले- सुन्नी बोर्ड के जिम्मेदार लोग इस गलती में शामिल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Waqf Board: बीजेपी एमपी और जेपीसी सदस्य डॉ. संजय जायसवाल आज पटना के फतुहा इलाके के गोविंदपुर गांव पहुंचे. यहां जायसवाल ने उन ग्रामीणों से मुलाकात की जिनके जमीन पर वक्फ बोर्ड ने अपना दावा ठोका है.

विज्ञापन

Waqf Board: 3 सितंबर को जब यह बात सामने आई की वक्फ बोर्ड (Waqf Board) ने राजधानी पटना के फतुहा इलाके के गोविंदपुर गांव की जमीन पर दावा ठोक दिया है, तब गांव वालों में खलबली सी मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वक्फ बोर्ड यहाँ बरसों से रह रहे कुछ लोगों को जमीन खाली करने को कहा है. इस मामले ने जब तूल पकड़ना शुरू किया तो बीजेपी सांसद और जेपीसी सदस्य डॉ. संजय जायसवाल फतुहा के गोविंदपुर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की.

क्या बोले बीजेपी सांसद

डॉ. संजय जायसवाल ने फतुहा में कहा, ‘जिस संपत्ति के बारे में बात हो रही है, वह 1910 में हिंदुओं के नाम से अंकित है. खतियान में भी यह हिंदुओं की जमीन है. उसे वक्फ करा लिया गया है. सुन्नी बोर्ड के जिम्मेदार लोग इस गलती में शामिल हैं. वार्ड कमिश्नर के चुनाव हारने पर इस तरह के तिकड़म आजमाए जा रहे हैं.’ उन्होंने बिहार सरकार से अपील की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द से जल्द जेल भेजना चाहिए.

जायसवाल ने आगे कहा, ‘कई लोगों को तो यह भी पता नहीं कि उनकी संपत्ति वक्फ में डाल दी गई है. किसी की संपत्ति को अपनी संपत्ति घोषित करने के लिए जमीन मालिक को पता होना चाहिए.’ उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक मंदिर की जमीन को वक्फ ने अपना बता दिया गया है, जो इस्लाम की स्थापना से पहले से है.

कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने गोविंदपुर गांव में सात घरों की जमीन पर दावा पेश करते हुए कहा था कि यह जमीन कब्रिस्तान की है. इसके बाद वक्फ बोर्ड ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराइ और एक बोर्ड लगा दिया। वक्फ बोर्ड ने ग्रामीणों को 30 दिनों के अंदर घर को खाली करने का समय दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में 90 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू धर्म मानने वाले लोग रहते. वक्फ बोर्ड द्वारा जमीन खाली करने के आदेश के बाद हिंदुओं ने कहा था कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है. हिंदुओं के पास इस जमीन के सभी कागजात मौजूद है.

इसे भी पढ़ें: जनता के पैसे से गाड़ी और सिक्योरटी लेकर घूमते हैं डिप्टी सीएम, ये कोई काम है क्या?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन