Voter Adhikar Yatra के बीच गाड़ी से उतरकर खेतों में पहुंचे राहुल गांधी, मखाना किसानों से की मुलाकात, देखें VIDEO
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra In Katihar
Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज कटिहार में है. यहां वे लोगों से मिल रहे हैं. आज दिनभर कटिहार में यात्रा के बाद शाम को यह काफिला पूर्णिया पहुंचेगा. आज यात्रा के बीच राहुल गांधी अचानक मखाना किसानों से मिलने पहुंच गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो…
Voter Adhikar Yatra: कटिहार जिले के कुरसेला से आज सुबह राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई. सुबह आठ बजे उन्होंने कुरसेला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी. यात्रा के दौरान लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मखाना किसानों से उनके खेतों में जाकर मुलाकात की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मखाना के खेत में उतर कर किसानों से बातचीत कर रहे हैं. उनके आसपास कई किसान मौजूद हैं.
आपके शहर में
जिला कांग्रेस ने झोंकी ताकत
यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आवास को कंट्रोल रूम बना दिया गया है. शुक्रवार को हुई विशेष बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई. जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि कुरसेला चौक से यात्रा की औपचारिक शुरुआत की जाएगी.
बीते दिन राहुल-तेजस्वी पहुंचे थे खानकाह रहमानी

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुंगेर से शुक्रवार को वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की, जो देर शाम भागलपुर पहुंची. भागलपुर के घंटाघर चौक पर आयोजित सभा को राहुल गांधी ने संबोधित किया. यात्रा में विस में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य और वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी साथ थे. इस दौरान मुंगेर में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव खानकाह रहमानी पहुंचे, यहां उन्होंने बिहार – बंगाल – ओड़िशा के अमीर-ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए