ePaper

Tejashwi Yadav FIR: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

Updated at : 23 Aug 2025 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav FIR news

Tejashwi Yadav FIR: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और यूपी के शाहजहांपुर में तेजस्वी यादव के खिलाफ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है. बीजेपी नेताओं ने शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Tejashwi Yadav FIR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह शिकायत गढ़चिरौली के बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने दर्ज कराई है. 

थाने में दर्ज शिकायत में क्या?

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, तेजस्वी यादव ने 22 अगस्त को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा किया था. इस पोस्ट में पीएम की तस्वीर भी शामिल थी. मामले में पुलिस ने धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352 और 353(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

यूपी के शाहजहांपुर में भी शिकायत दर्ज

इसके साथ ही यूपी के शाहजहांपुर में भी बीजेपी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिल्पी गुप्ता का कहना है कि पीएम पर तेजस्वी यादव की अभद्र टिप्पणी से देशभर में आक्रोश है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने क्या किया था पोस्ट?

दरअसल, तेजस्वी यादव ने 22 अगस्त को पीएम मोदी के गया दौरे से पहले एक कार्टून पोस्ट किया था. इसमें प्रधानमंत्री को दुकानदार के रूप में दिखाया गया था और दुकान पर “बयानबाजी की मशहूर दुकान” लिखा था. पोस्ट में उन्होंने पीएम से बिहार में एनडीए के 20 साल और उनके खुद के 11 साल के शासन का हिसाब मांगा था.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra के 7वें दिन कटिहार से निकलेगा काफिला, शाम होते पप्पू यादव के गढ़ पूर्णिया पहुंचेंगे राहुल-तेजस्वी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन