डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 1:01 AM
हर घर तक हमारे राष्ट्र ध्वज को लेकर आगे बढ़ने वाले परिवारों को भाजपा का सदस्य बनाना है. देश को मजबूत करना है.
दानापुर. हर घर तक हमारे राष्ट्र ध्वज को लेकर आगे बढ़ने वाले परिवारों को भाजपा का सदस्य बनाना है. देश को मजबूत करना है. सबका साथ, सबका विकास करना है. ये बातें डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को खगौल रोड स्थित एक होटल में भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर कहीं. भाजपा देश के अंदर लोकतंत्र की प्रक्रिया को अपनाती है. दूसरे दल में एक व्यक्ति हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बना रहता है. सिन्हा ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को बूथस्तर व घर- घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाने को कहा. मौके पर पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, संगठन प्रभारी संजय खंडेलीया, विधान पार्षद अनामिका सिंह, पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार, निखिल आनंद, पूर्व विधायक आशा देवी, रामजन्म शर्मा, उषा विद्यार्थी, प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










