सीमांचल में जमीन कब्जे पर एक्शन मोड में नीतीश सरकार, विजय सिन्हा ने किया ये बड़ा ऐलान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Feb 2026 5:43 PM

विज्ञापन

विजय सिन्हा की फाइल फोटो

Bihar News: नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे सीमांचल इलाके में जमीन कब्जे और कथित घुसपैठ के मुद्दे पर बिहार की सियासत गरमा गई है. विधानसभा में उठे सवालों के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किशनगंज में बाहरी लोगों द्वारा जमीन कब्जे के आरोपों की जांच के लिए विशेष समिति बनाने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे सीमांचल क्षेत्र में कथित घुसपैठ और जमीन कब्जे के मामलों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. खास तौर पर किशनगंज जिले में बाहरी लोगों द्वारा स्थानीय जमीनों पर कब्जा करने के आरोपों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. विधानसभा के बजट सत्र में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विशेष जांच समिति गठित करने का ऐलान किया.

जदयू विधायक ने उठाया मुद्दा

ठाकुरगंज से जदयू विधायक नीरज अग्रवाल ने गैर सरकारी संकल्प के जरिए सदन में मामला उठाया. उन्होंने कहा कि किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड में भूदान की जमीनों पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है. उनका दावा है कि ये जमीनें दशकों पहले दलित, आदिवासी और गरीब मुस्लिम परिवारों के नाम की गई थीं. लेकिन बीते कुछ वर्षों में इन पर दूसरे राज्यों से आए लोगों ने अधिकार जमा लिया.

मालदा और मुर्शिदाबाद का जिक्र

विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से आए लोगों ने बड़े पैमाने पर जमीन रजिस्ट्री कराई है. उनके अनुसार, दिघलबैंक प्रखंड में करीब 90 प्रतिशत ऐसी जमीनों पर कब्जा हो चुका है. उन्होंने सरकार से भौतिक सत्यापन कराने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की. मामला उठते ही सदन में गंभीर चर्चा शुरू हो गई.

‘चिकन नेक’ की सुरक्षा का सवाल

विधायक ने यह भी कहा कि ठाकुरगंज इलाका भारत के रणनीतिक ‘चिकन नेक’ क्षेत्र में आता है. यह देश के लिए संवेदनशील भूभाग है. ऐसे में जमीन हस्तांतरण और बाहरी बसावट का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने कागजात के आधार पर जमीनों की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज कर जबरन कब्जा किया जा रहा है.

पहले इनकार, फिर जांच का भरोसा

जवाब में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शुरुआत में ऐसे मामलों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि किशनगंज जिलाधिकारी की रिपोर्ट में मालदा और मुर्शिदाबाद के लोगों द्वारा कब्जे का कोई ठोस मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर अवैध खरीद-बिक्री पाई जाती है तो जमाबंदी रद्द कर जमीन सरकार के अधीन कर दी जाती है.

हालांकि, बाद में उन्होंने सदन की चिंता को गंभीर माना. उन्होंने कहा कि यदि विधायक प्रमाण दें तो जांच होगी. इसके साथ ही विशेष समिति बनाकर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया.

Also Read: बिहार में शिक्षकों का होगा प्रमोशन, सदन में बीजेपी बोली- धर्म परिवर्तन के खिलाफ बने कानून

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन