‘वैलेंटाइन डे कैंसर से भी खतरनाक बीमारी… ’, पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के अध्यक्ष ने बताया आज युवाओं को क्या करना चाहिए
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Feb 2025 3:12 PM
हिंदू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह
Valentine Day 2025: बिहार की राजधनी पटना में आज हिंदू शिवभवानी के अध्यक्ष ने बताया कि सनातन संस्कृति में वैलेंटाइन डे नाम की कोई चीज नहीं है. इसलिए हमारे युवाओं को इस दिन को नहीं मनाना चाहिए.
Valentine Day 2025: आज वेलेंटाइन डे है. वेलेंटाइन डे यानी प्यार, विश्वास, सहयोग और समर्पण का खास दिन. प्यार किसी एक दिन का मोहताज नहीं होता है, लेकिन वेलेंटाइन डे का इंतजार हर कपल को रहता है. लेकिन इस दिन को लेकर हिंदू शिवभवानी सेना के अध्यक्ष लव कुमार सिंह अलग राय रखते हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर आज वो पटना के एसके पुरी पार्क में पहुंचे और प्रेमी जोड़ों की तलाश की. इस मौके पर उन्होंने कहा, “कपल्स को वैलेंटाइन डे से दूर रखने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं. वैलेंटाइन डे एक कैंसर है. पश्चिमी संस्कृति है, इसको खत्म करना है. अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो कार्रवाई करेंगे.”
कपल्स को देंगे हनुमान चालीसा
हिंदू शिवभवानी सेना के चीफ ने आगे कहा कि हमारे लोग पहले हनुमान चालीसा देकर कपल्स को समझाएं और बताएँगे कि सनातन धर्म में वापस लौटिए. उन्होंने कहा हम सभी युवाओं को कहना चाहते हैं कि सनातन धर्म आपकी मूल संस्कृति है उसकी तरफ लौट जाइए. अगर बात आसानी से नहीं मानेंगे तो उन्हें अपने तरीके से समझाएंगे. क्योंकि वैलेंटाइन डे कैंसर से भी खतरनाक बीमारी है. लव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति में इस दिन का कहीं कोई जिक्र नहीं है. आज के दिन अगर पटना में प्रेमी जोड़े अश्लीलता फैलाते नजर आए तो कानून को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करेंगे. लाठी डंडे का भी उपयोग किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कुछ दिन पहले दी गई थी चेतावनी
पटना में वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले ही हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह की तरफ से पोस्टर लगाकर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी गई थी. पोस्टरों पर लिखा था, “वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति नहीं है. इस दिन पुलवामा के वीरों को सम्मान दें. जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना.”
इसे भी पढ़ें: Patna News: वेलेंटाइन डे आज, पहले दोस्त फिर बने अच्छे हमसफर, जानते हैं कुछ ऐसे कपल्स की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










