मोबाइल छीनकर भाग रहे दो स्नैचर पकड़ाए, लोगों ने जमकर की पिटाई, पुलिस को सौंपा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 May 2026 8:46 AM
चोर की पिटाई का सांकेतिक फोटो.
Patna News : Patna News : एक युवक प्रेमचंद गोलंबर के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगे. इसी दौरान युवक ने एक चोर को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया.
Patna News : कदमकुआं थाना क्षेत्र के प्रेमचंद गोलंबर के पास मोबाइल छीनकर भाग रहे दो स्नैचरों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. गुस्साए लोगों ने आरोपितों की बाइक को भी पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया.
जानकारी के अनुसार, एक युवक प्रेमचंद गोलंबर के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगे. युवक ने साहस दिखाते हुए एक स्नैचर का हाथ पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई.
दोनों आरोपियों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया
बाइक गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने दोनों आरोपितों को घेर लिया और पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों युवकों को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
केस दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस
कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों स्नैचर की पहचान लालबाग निवासी जैद और तौसिफ के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Also Read: दो अधिकारी भाइयों के घर में लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले उड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










