दानापुर में तेज आंधी-पानी से झुका पुलिस विभाग का टावर, हादसे का बढ़ा खतरा

आंधी-पानी के बाद झुका पुलिस विभाग का टावर
Patna News: दानापुर के मार्शल बाजार मोड़ पर तेज आंधी-पानी के बाद पुलिस विभाग का टावर एक मकान की ओर झुक गया है. स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है.
Patna News (संजय कुमार की रिपोर्ट):
पटना के दानापुर में शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी-पानी के कारण मार्शल बाजार मोड़ स्थित पुलिस विभाग का टावर एक मकान की ओर झुक गया है, इससे इलाके में हादसे का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय निवासी अमरेश प्रसाद ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की है.
आसपास रहने वाले परिवारों में डर का माहौल
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से मार्शल बाजार मोड़ पर पुलिस विभाग का टावर लगा हुआ है. तेज आंधी-पानी के बाद टावर क्षतिग्रस्त होकर एक ओर झुक गया है, जिससे उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है. लोगों का कहना है कि टावर के झुकने से आसपास रहने वाले परिवारों में डर का माहौल है और समय रहते मरम्मत नहीं होने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है.
सूचना के बाद भी नहीं शुरू हुआ मरम्मत कार्य
स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के बावजूद अब तक टावर की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है. वहीं छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि मामले की तुरंत जांच कर जल्द मरम्मत कराई जाएगी. साथ ही संबंधित विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
Also Read: बाढ़ नाव हादसे में पांचवीं लाश बरामद, प्रशासन सख्त; गंगा में छोटे नावों के परिचालन पर लगी रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










