गंगा में डूबने से दो की गयी जान

खुसरूपुर और मनेर में गंगा में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, खुसरूपुर/ मनेर खुसरूपुर में बैकटपुर घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा स्नान करने गया युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर के समीप नहाने के दौरान गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. बैकटपुर घाट पर लोकल गोताखोरों ने घंटों प्रयास के बाद युवक के शव को गंगा से अंदर से निकाला. मृतक की पहचान नपं के वार्ड तीन बड़ी संगत मुहल्ले निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बंदरवा (27 वर्ष ) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार की सुबह बैकठपुर घाट पर स्नान करने गया था. मनेर में दोस्तों के साथ गंगा घाट गया था सचिन मनेर मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर के समीप नहाने के दौरान गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि दीपू राय का 14 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ कल्लू दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंगा घाट पर गया हुआ था. नहाने के दौरान वह गंगा में डूबने लगा. अन्य दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सचिन गहरे पानी में चला गया. सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम के अथक प्रयास के बाद किशोर का शव शेरपुर गांव के समीप से बरामद किया गया. उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




