ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

खासपुर गांव के पास एनएच 30 पर बुधवार की देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.
मनेर. थाना क्षेत्र के खासपुर गांव के पास एनएच 30 पर बुधवार की देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद कर थाना ले आयी है. बताया जाता है कि नौबतपुर गांव के रहने वाले चुन्नू कुमार और अमित कुमार अपनी बाइक से मनेर में एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आये थे. श्रद्धकर्म के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच खासपुर गांव के पास एनएच 30 पर सीमेंटेंड पाइप लदे ट्रैक्टर ने दोनों बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरने के बाद दोनों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले आयी है. वही मौत की घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




