ePaper

अनियंत्रित ट्रक ने मां को रौंदा, बाल-बाल बचे दो बच्चे

Updated at : 18 Aug 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने मां को रौंदा, बाल-बाल बचे दो बच्चे

patna news: दनियावां. दनियावां-नागरनौसा एनएच 30ए पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दनियावां के होरील बिगहा पुल पर एक महिला को रौंद दिया.

विज्ञापन

दनियावां. दनियावां-नागरनौसा एनएच 30ए पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दनियावां के होरील बिगहा पुल पर एक महिला को रौंद दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत ही गयी. वहीं उसके दो छोटे-छोटे बच्चे बाल बाल बच गये. बच्ची को हल्की चोट आयी है. मृतक महिला की पहचान फरीदपुर निवासी धर्मवीर चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी (30वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह सात बजे विकास चौधरी अपनी पत्नी और दो बच्चों को अपने ससुराल फरीदपुर से अपने घर गर्दनीबाग पटना टेम्पो से लेकर जा रहा था, की वह ज्योंहि अपने ससुराल से ढाई किमी आगे दनियावां थाना क्षेत्र के नगरनौसा-दनियावां एनएच 30ए पर होरिल बिगहा पुल पर पहुंचा कि एक ट्रक विपरीत दिशा से आया और चकमा दिया. जिससे बचने के क्रम में टेम्पो अनियंत्रित हो गया और उसकी पत्नी और पुत्री गैरी कुमारी छह वर्ष और पुत्र कृष्णा कुमार चार वर्ष टेंपो से बाहर सड़क पर फेंका गये. अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कुमारी को रौंदते हुए नागरनौसा की ओर भाग गया. वहीं दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों की सूचना पर नालंदा की नगरनौसा पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ कर दनियावां पुलिस को सौंप दिया है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी. इधर इस घटना से मृतक के परिजन दहाड़ मारकर घटना स्थल पर ही रोने लगे जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत करा घर भेजा. इस हृदय विदारक घटना से मृतक पूजा के मायके और ससुराल में मायूसी छा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन