पटना: शहीद राजेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मौजूद कृषि मंत्री व अन्य

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के वीर योद्धा अमर शहीद राजेंद्र सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस अवसर पर उनके बलिदान को याद किया गया.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

Martyrdom Day : दानापुर में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के वीर योद्धा और अमर शहीद राजेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने शहीद राजेंद्र सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

कृषि मंत्री, विधायक समेत कई नेताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम में मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व आईएएस सह जदयू के प्रदेश महासचिव मनीष वर्मा, विधायक मंटू पटेल, दिनेश राय, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, छोटू सिंह, नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद डॉ. अनु कुमारी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ मुटूर साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री ब्रजेश कुमार सिंह, विजय भोटी, राजीव रंजन, जदयू नेता सुभाष प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

18 वर्ष की उम्र में देश के लिए दी शहादत

इस मौके पर वक्ताओं ने शहीद राजेंद्र सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की. बताया गया कि राजेंद्र सिंह का जन्म 4 दिसंबर 1924 को सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत स्थित बनवारी चक गांव में किसान शिवनारायण सिंह और जीरा देवी के घर हुआ था. उनकी शादी सुरेश देवी के साथ हुई थी.

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित होकर युवा राजेंद्र सिंह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े. उस समय उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी. 11 अगस्त 1942 को पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने के दौरान वे अपने सात साथियों के साथ शहीद हो गए.

बलिदान को आज भी गर्व से याद करता है देश

शहीद के पौत्र संजय सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया और अपना जीवन न्योछावर कर दिया. उनके बलिदान को आज भी लोग गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं.

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की शहादत देश की आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग की प्रेरणा देती रहेगी.

गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर शहीद राजेंद्र सिंह के पौत्र अतुल सिंह, शाहिल सिन्हा, अतीश, अंकित, अंकुश, विकास सिंह, मृणाल भारद्वाज, मुकेश कुमार, गोलू सिंह, कृष्ण पटेल, चंदन सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन