धनरुआ थाने का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी ली

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी को सलामी देते जवान

पटना की नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), शैलजा ने धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की. पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा ने धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

थाना के विभिन्न शाखाओं का लिया जायजा

नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, सीसीटीएनएस और सिरिस्ता के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

समय सीमा में कांडों के निष्पादन पर जोर

शैलजा ने विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और सभी कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार का निर्देश

नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ पारदर्शी और संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता जरूरी है, ताकि आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो.

रात्रि गश्ती और वाहन जांच बढ़ाने का निर्देश

अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने तथा नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन