पटना आ रही बागमती एक्सप्रेस में नाश्ते के साथ शराब बेच रहा था वेंडर, यात्रियों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

पटना जंक्शन

बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में खाने-पीने के सामान के साथ अवैध विदेशी शराब बेच रहे एक वेंडर को यात्रियों ने पकड़ लिया. यात्रियों ने न केवल उसका विरोध किया बल्कि उसे ट्रेन से फेंकने की धमकी भी दी गई.

विज्ञापन

Patna News : बेंगलुरु से पटना आ रही बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12578) के जनरल कोच में खाने-पीने के सामान के साथ अवैध रूप से विदेशी शराब बेच रहे एक वेंडर को यात्रियों ने पकड़कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र निवासी मो. सद्दाम के रूप में हुई है. मामले में मोतिहारी के हरसिद्धि निवासी यात्री मुन्ना कुमार के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

शराब बेचने का यात्रियों ने किया विरोध

बताया गया कि ट्रेन जब फुलवारीशरीफ स्टेशन पार कर रही थी, उसी दौरान एक वेंडर खाने-पीने के सामान के साथ चोरी-छिपे विदेशी शराब बेच रहा था. यात्री मुन्ना कुमार और उनके साथी शंकर कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी का हवाला देते हुए इसका विरोध किया. इस पर आरोपी वेंडर दोनों यात्रियों से उलझ गया.

यात्रियों को दी ट्रेन से फेंकने की धमकी

आरोप है कि सद्दाम ने विरोध करने वाले यात्रियों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी देने लगा. इसी बीच ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच गई. आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे प्लेटफॉर्म पर ही पकड़ लिया और रेल थाना पटना जंक्शन ले गए.

तलाशी में बरामद हुई विदेशी शराब

रेल पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक के डिब्बे और लाल रंग के थैले से अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. इसके बाद यात्री मुन्ना कुमार के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई.

गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी मो. सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन