एसकेएमवी कॉलेज की बदहाली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप
कॉलेज परिसर में जुटे छात्र व कर्मी
फतुहा के एसकेएमवी कॉलेज में छात्रों ने बदहाल व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया. जर्जर भवन, खराब पंखे और अतिरिक्त शुल्क वसूली से छात्र परेशान हैं. वे तत्काल व्यवस्था सुधार की मांग कर रहे हैं.
पटना से एसके सिंह की रिपोर्ट
Patna News : फतुहा स्थित एसकेएमवी कॉलेज में बदहाल व्यवस्था, अधिक शुल्क वसूली और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया. आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की.
जर्जर भवन और खराब पंखों से परेशानी
प्रदर्शन में शामिल छात्र लक्ष्मण कुमार, सोनू कुमार और जय राजकुमार ने बताया कि कॉलेज भवन जर्जर स्थिति में है और कई हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. कक्षाओं में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है. ब्लैकबोर्ड क्षतिग्रस्त हैं और अधिकांश पंखे खराब पड़े हैं. भीषण गर्मी में पंखे नहीं चलने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं की छत पर लगे करकट टूट चुके हैं. इससे गर्मी में कमरों के अंदर सीधे धूप आती है, जबकि बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है. बरसात के समय कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी होती है.
पठन-पाठन प्रभावित होने का आरोप
छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में पठन-पाठन की व्यवस्था भी प्रभावित है. छात्राओं नेहा कुमारी और सुरभि कुमारी ने कहा कि फतुहा में यह एकमात्र कॉलेज होने के कारण प्रबंधन कथित रूप से इसका अनुचित लाभ उठा रहा है. छात्राओं का आरोप है कि अन्य कॉलेजों की तुलना में यहां विभिन्न कार्यों के लिए अधिक शुल्क लिया जाता है.
बोनाफाइड के लिए 100 रुपये लेने का आरोप
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट के फॉर्म के नाम पर भी बिना किसी ठोस कारण के 100 रुपये लिए जा रहे हैं. शुल्क वसूली की इस व्यवस्था से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शुल्क व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अनावश्यक वसूली पर रोक लगाने की मांग की.
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज भवन की मरम्मत, खराब पड़े पंखों को दुरुस्त कराने, क्षतिग्रस्त ब्लैकबोर्ड बदलने, छत की मरम्मत कराने और परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की.
विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक कॉलेज में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं, तब तक उनकी परेशानी दूर नहीं होगी. छात्रों ने शुल्क वसूली की समीक्षा करने और पठन-पाठन व्यवस्था को नियमित करने की भी मांग की. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और कॉलेज की व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










