पटना: दुल्हिन बाजार में धूमधाम से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, देशभक्ति नारे लगाये

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल होते लोग

दुल्हिन बाजार प्रखंड में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह से भाग लेकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया. पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में यह आयोजन देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

दुल्हिन बाजार से वेद प्रकाश की रिपोर्ट

Tiranga Yatra : दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने घरों की छतों एवं द्वारों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त की.

पैक्स अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का नेतृत्व ओकरा-सोरमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है.

देशभक्ति नारों से गूंजा इलाका

कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. ग्रामीणों और युवाओं के उत्साह से इलाके में प्रेरणादायी माहौल बना रहा. लोगों ने तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया.

आयोजन की लोगों ने की सराहना

कार्यक्रम के बाद स्थानीय बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार और उनकी पूरी टीम के प्रयास की सराहना की. लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता के महत्व की जानकारी मिलती है.

देश की प्रगति का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, शांति और एकता के लिए संकल्प लिया. आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन