Train Ticket News: बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी ये खास फैसिलिटी, टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने का टेंशन होगा खत्म

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Aug 2025 1:10 PM

विज्ञापन

ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन की तस्वीर

Train Ticket News: बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जा रही है. जिसके बाद रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइन में खड़े होने का टेंशन खत्म होने वाला है. सबसे पहले ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर एटीवीएम लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Train Ticket News: बिहार में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है. राज्य के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जा रही. करीब 44 प्रतिशत स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन लगाई जा चुकी है. दरअसल, जिन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ ज्यादा रहती है, उन स्टेशनों पर पहले मशीन लगाई जा रही है. वहीं, राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर मार्च 2026 तक मशीनें लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

हर रोज 20 लाख यात्रियों को फायदा

एटीवीएम के लग जाने से सुविधाओं की बात करें तो, यात्रियों के समय की बचत तो होगी ही साथ में टिकट लेने में आसानी भी होगी. ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर एक से तीन ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है. सभी स्टेशनों पर मशीनों के लगने के बाद हर रोज लगभग 20 लाख यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

भागलपुर स्टेशन पर लगी है मशीन

भागलपुर स्टेशन काफी भीड़भाड़ वाला स्टेशन माना जाता है. यहां पहले ट्रेन के टिकट के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी रहती थी. लेकिन, एटीवीएम लगने के कारण लोगों को लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ रहा. पहले की तरह भीड़ भी स्टेशन पर नहीं लगती है. एटीवीएम के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास भी कारगर साबित हो रही है.

भागलपुर स्टेशन के लिए खास प्लानिंग

फिलहाल, भागलपुर स्टेशन पर तीन ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है. लेकिन, अब मशीन की संख्या बढ़ाकर पांच करने की प्लानिंग की जा रही है. श्रावणी मेले को लेकर हर रोज उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भी भागलपुर में एटीवीएम बेहद खास साबित हो रही है.

Also Read: PM Kisan Yojana: बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर, कृषि मंत्री बोले- ‘आज उत्सव दिवस है…’

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन