पटना के वार्ड 32 में धूमधाम से निकली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, वंदे मातरम् के नारे लगाये

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल होते नेता

प्रधानमंत्री के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पटना के वार्ड 32 में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति के नारे लगाए. यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को दर्शाती है.

विज्ञापन

Tiranga Yatra : पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 32 में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. वार्ड पार्षद पिंकी यादव के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा अशोक नगर के रोड नंबर 9 से 14, रुदल पथ और आरएमएस कॉलोनी से होकर गुजरी.

कुम्हरार विधायक समेत कई नेता तिरंगा यात्रा में रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता, समाजसेवी सुजीत कुमार, भाजपा पटना महानगर उपाध्यक्ष रवि सिंह, कंकड़बाग दक्षिण मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे लगाए. इससे पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया. यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

इस अवसर पर वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन