पटना एसयूआई ने चोरी हुए 180 मोबाइल किया बरामद, एसएसपी ने असली मालिकों को सौंपे

Updated:
विज्ञापन

चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर असली मालिकों को सौंपते एसएसपी

पटना पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत 180 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये है. एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने शुक्रवार को ये मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

पटना पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का सिलसिला जारी है. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जिला एसयूआई टीम ने 180 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा के नेतृत्व में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए. बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बतायी गयी है.

मोबाइल की कीमत करीब 36 लाख बतायी गयी

मोबाइल वापस मिलने पर वास्तविक धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. पुलिस के अनुसार, गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायतों के आधार पर तकनीकी टीम लगातार इनकी लोकेशन और उपयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर रही थी. इसी आधार पर अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए.

 बरामद मोबाइल
बरामद मोबाइल

ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा

एसएसपी कार्तिकेय के.शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है. जिला एसयूआई टीम की कार्रवाई से अब तक बड़ी संख्या में लोगों को उनके मोबाइल वापस मिल चुके हैं.ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा

फोन चोरी या गुम होने पर शिकायत दर्ज कराये

इस दौरान एसयूआई प्रभारी दीपक कुमार, एसयूआई इंस्पेक्टर सुमन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि तकनीकी माध्यम से उसे जल्द बरामद किया जा सके.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन