Narayana Cancer Centre: सर्विक्स कैंसर से जूझ रही थी महिला, कीमोथेरेपी और रेडिएशन से हालत में सुधार

Updated:
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक आनंद, नारायणा कैंसर सेंटर के निदेशक

Narayana Cancer Centre: पटना के नारायणा कैंसर सेंटर में सर्विक्स कैंसर से पीड़ित 53 साल की महिला का इलाज किया गया. जांच में कैंसर की पुष्टि के बाद मरीज को कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी दी गई. नियमित इलाज और डॉक्टरों की निगरानी से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.

विज्ञापन

Narayana Cancer Centre: नारायणा कैंसर सेंटर, पटना में सर्विक्स कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से पीड़ित 53 साल की महिला का सफल इलाज किया गया. मरीज का नाम गायत्री देवी (बदला हुआ नाम) है और वह रोहतास जिले के गुनसेज की रहने वाली हैं.

जांच के दौरान मरीज में सर्विक्स कैंसर की पुष्टि हुई, जिसके बाद नारायणा कैंसर सेंटर में उनका इलाज शुरू किया गया. 10 मार्च 2026 से मरीज को कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी दी गई. नियमित उपचार, चिकित्सकीय निगरानी और आवश्यक फॉलो-अप के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ. इलाज के बाद मरीज ने राहत महसूस की और वर्तमान में उनकी स्थिति बेहतर है.

नारायणा कैंसर सेंटर के निदेशक एवं पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि सर्विक्स कैंसर का समय पर पता चलने पर इसका प्रभावी इलाज संभव है. महिलाओं को असामान्य रक्तस्राव, असामान्य योनि स्राव, पेल्विक दर्द या यौन संबंध के बाद रक्तस्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श कैंसर की पहचान और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मरीज के स्वास्थ्य में सुधार से उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल है.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन