पटना: BTSC कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, टेक्नीशियन भर्ती मेरिट लिस्ट में नाम नहीं होने से नाराज; बोले- हमारे साथ गलत हो रहा
BTSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करती छात्रा बार-बार हो रही बेहोश
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के बाहर X-Ray टेक्नीशियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद मेरिट सूची में नाम न होने से नाराज छात्रों ने आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है.
BTSC Technician Recruitment Protest : पटना. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के कार्यालय के बाहर X-Ray टेक्नीशियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन कर रहे किहै. छात्र आयोग के मुख्य दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गए और वर्ष 2025 की X-Ray टेक्नीशियन भर्ती की मेरिट सूची में नाम शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जतायी. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद उनका नाम जारी की गयी मेरिट सूची में नहीं है. छात्रों ने आयोग से उन्हें मेरिट सूची से बाहर करने का कारण स्पष्ट करने की मांग की है.
मेरिट लिस्ट में नाम नहीं होने पर जताई नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार BTSC की ओर से X-Ray टेक्नीशियन भर्ती को लेकर मेरिट लिस्ट जारी की गयी है. इसमें कई ऐसे अभ्यर्थियों के नाम नहीं हैं, जिन्होंने भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है. छात्रों का कहना है कि मेरिट सूची में नाम नहीं होने के कारण उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
छात्रों ने सवाल उठाया कि यदि उन्हें किसी नियम या पात्रता के आधार पर मेरिट सूची से बाहर किया गया है, तो आयोग की ओर से इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए. उनका कहना है कि बिना कारण बताए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करना उचित नहीं है.
निजी विश्वविद्यालय के छात्रों को बाहर करने पर मांगा जवाब
प्रदर्शनकारी छात्रों ने विशेष रूप से निजी विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. छात्रों का कहना है कि यदि निजी विश्वविद्यालय के अभ्यर्थियों को किसी नियम या आधार पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया गया है, तो आयोग लिखित रूप से इसका कारण बताए.
View on Instagram
अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी शैक्षणिक दस्तावेजों और पात्रता की निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच की जाए. उनका कहना है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र हैं, उन्हें समान नियम के तहत भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए.
छात्रों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने कई मांगें रखी हैं. इनमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में शामिल करना प्रमुख है. इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय के छात्रों को बाहर किए जाने के आधार की लिखित जानकारी देने की मांग की गयी है.
छात्रों ने सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज और पात्रता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाए.
अभ्यर्थियों ने कहा कि "कल मेरिट लिस्ट जारी की गई है, लेकिन उसमें हम लोगों का नाम नहीं है." छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आयोग के अधिकारियों से स्पष्ट जवाब चाहते हैं. प्रदर्शन के दौरान छात्र मुख्य दरवाजे के बाहर धरने पर बैठे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.
Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद ही तय होगी चुनाव की तारीख, जानिए कब तक हो सकता है मतदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







