फुलवारीशरीफ में हाईवोल्टेज ड्रामा: इंस्पेक्टर की गाड़ी ने कार में मारी टक्कर; विरोध करने पर उल्टा किया केस

Updated:
विज्ञापन

CCTV में कैद हुई घटना

परसा बाजार थाना के पर्यवेक्षण पदाधिकारी की स्कॉर्पियो ने एक कार में टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक-युवती सवार थे. घटना के बाद दोनों ने हंगामा किया और सरकारी दस्तावेज लेने का आरोप लगाया. जानिए क्या हुआ.

विज्ञापन

Patna News : परसा बाजार थाना के पर्यवेक्षण पदाधिकारी इंस्पेक्टर मशहूद हैदरी की स्कॉर्पियो ने एक कार में टक्कर मार दी. कार में एक युवक और युवती सवार थे. टक्कर के बाद इंस्पेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ गयी, जिसके बाद कार सवार युवक-युवती ने सरकारी वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि युवक-युवती ने इंस्पेक्टर के साथ हंगामा किया और सरकारी वाहन में रखी केस डायरी समेत जरूरी सरकारी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये. हालांकि, बाद में लोगों के समझाने पर युवती ने कागजात वापस कर दिये.

घटना के बाद मौके पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी घटना का संज्ञान लिया है.

सरकारी काम से लौट रहे थे इंस्पेक्टर

बताया जाता है कि इंस्पेक्टर मशहूद हैदरी भवन से सरकारी काम पूरा करने के बाद सरकारी वाहन से परसा बाजार थाना लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो की एक कार से टक्कर हो गयी. कार में एक युवक और युवती सवार थे.

View on Instagram

टक्कर के बाद दोनों नाराज हो गये और इंस्पेक्टर की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ दूर आगे जाने के बाद युवक-युवती ने सरकारी वाहन को रोक लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

युवती पर कॉलर पकड़ने और कागजात लेने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि विवाद के दौरान युवती ने इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें सरकारी वाहन से नीचे उतार दिया. इस दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

आरोप है कि युवक-युवती ने इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई भी की. इसके बाद इंस्पेक्टर के पास रखी केस डायरी समेत जांच से जुड़े जरूरी सरकारी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये गये. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. लोगों के समझाने के बाद युवती ने सरकारी कागजात वापस कर दिये.

डीएसपी ने ली पूरे मामले की जानकारी

घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंची. इसके बाद डीएसपी रंजन कुमार ने इंस्पेक्टर मशहूद हैदरी से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस की ओर से घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है.

डीएसपी रंजन कुमार ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद लोगों और पूरे विवाद के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही युवक-युवती की ओर से लगाए गये आरोपों और पुलिस की ओर से बताये गये घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है.

घटना के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read :Land Registry: 17 अगस्त से 91 निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस व्यवस्था लागू, बिहटा में दिख रही लहर; लोग बोले-कार्यालय के चक्कर से मिलेगी राहत



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन