पटना के बोरिंग रोड में दूसरी बार धंसी सड़क, AN कॉलेज के पास निकलने लगा पानी, VIDEO देखिए
एएन कॉलेज के पास धंसी सड़क व देखते लोग
पटना के एन कॉलेज के पास मुख्य सड़क पर अचानक दोबारा सड़क धंस गई, जिससे 10 से 22 फुट गहरा गड्ढा बन गया. पानी सप्लाई पाइपलाइन से हो रहे रिसाव की आशंका के चलते पोकलेन मशीन से खुदाई कर जांच की जा रही है.
Road Caved Near A N College : पटना के एएन कॉलेज मुख्य सड़क पर भारत पेट्रोलियम पंप के ठीक सामने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक सड़क धंस गई. सड़क करीब 10 से 12 फुट तक गहरी हो गई. घटना की सूचना के बाद दोपहर 2.30 बजे के बाद पोकलेन मशीन मंगाकर सड़क की खुदाई शुरू करायी गयी. खुदाई के दौरान धंसी सड़क के पास तीन बड़े चैंबर बने हैं.
पाइप में लीकेज के कारण धंसने की आशंका
बताया गया कि इस जगह से पीने के पानी की सप्लाई की पाइपलाइन गुजर रही है. पाइप में लीकेज के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर होने की आशंका है. इसी को देखते हुए पोकलेन से आसपास खुदाई कर यह जांच की जा रही है कि जमीन के नीचे और कितनी क्षति हुई है. एएन कॉलेज कैंपस की दीवार के बगल से नाला भी गुजर रहा है.
25 दिन पहले भी धंसी थी, बालू डालकर की थी मरम्मत
बता दें कि, करीब 25 दिन पहले भी इसी इलाके में सड़क धंसी थी. उस समय बालू और अन्य सामग्री भरकर सड़क की मरम्मत कर दी गयी थी. हालांकि, सड़क धंसने का मूल कारण सामने नहीं आने के कारण दोबारा सड़क धंस गयी. इसी सड़क पर इस साल सीवरेज पाइपलाइन के लिए भी खुदाई कर काम कराया गया है.
View on Instagram
दो माह पहले मैनहोल की सफाई के दौरान एक की हुयी थी मौत
मालूम हो कि करीब दो महीने पहले इसी सड़क पर मैनहोल की सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी थी. एएन कॉलेज के पास का यह इलाका शहर के महत्वपूर्ण और वीआईपी इलाकों में शामिल है. सड़क धंसने के बाद अब पोकलेन से की जा रही खुदाई के जरिए जमीन के नीचे की स्थिति की जांच की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन यहां यह समस्या होती रही है. तीन से चार बार पहले भी यह घटना घट चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By हिमांशु देव
हिमांशु देव सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








