पटना: पुनपुन नदी से उपलाता मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजुद पुलिस व ग्रामीणों की भीड
पालीगंज के पियरपुरा थाना क्षेत्र के दहिया गांव में सनसनी फैल गई जब पुनपुन नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Patna News : पटना के पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के पियरपुरा थाना क्षेत्र दहिया गांव के पुरब पुनपुन नदी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दोपहर जब ग्रामीण कृषि कार्य के लिए जा रहे थे तो उनकी नजर पानी के उपलते शव पर पडी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पियरपुरा थाने को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस शव को निकालने में जुटी है. वही शव मृतक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. और वह साड़ी पहनी है. साथ ही पायल वअन्य भूषण पहने हुई है. शव काफी सडी-गली लग रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन








